भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर श्री जलालआणा साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में पहुंची साध संगत
ये नामचर्चा प्रेमी भगवानदास इन्सां गदराना में खुशी प्रथाए रखवाई
ओढ़ां, राजू। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव गदराना में बडी धूमधाम से आयोजित हुई। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही। ये नामचर्चा प्रेमी भगवानदास इन्सां गदराना द्वारा खुशी प्रथाए रखवाई गई थी। नामचर्चा की शुरूआत इलाही नारे व बेनती भजन के साथ हुई। तदुपंरात कविराजों ने प्रेम प्रथाएं सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा यह गुरुयश गाकर उपस्थित साध संगत को लाभाविंत किया। Sirsa News
इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक मुकेश इन्सां ने कहा की किसी प्यासे के लिए पानी और भूखे के लिए खाने का प्रबंध करना इंसानियत की सबसे बड़ी भक्ति है। उन्होंने कहा की गर्मी के मौसम के मध्यनजर साध संगत पशु पक्षियों के लिए अपने घरों के आसपास दाने, चारे व चोगे पानी का प्रबंध करना है। वहीं उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि शाम को खेतों से लौटते समय कुछ पल के लिए बोरवेल जरूर चला कर आएं ताकि खेतों में रहने वाले जीव जंतु अपनी प्यास बुझा सके। वहीं प्रेमी चरनदास इन्सां कालांवाली ने भी साध संगत को सेवा, सुमिरन व मानवता भलाई करने बारे बताया। नामचर्चा के समापन अवसर पर प्रेमी भगवानदास इन्सां ने नारा लगाकर समस्त साध संगत का नामचर्चा में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। Sirsa News