खड़े ट्रक से टकराई इको, 6 की मौत

Published On

नारनौंद-उचाना मार्ग पर दर्दनाक हादसा | Road-Accident

नारनौंद। हरियाणा में हिसार जिले के नारनौंद कस्बे के समीप सोमवार सुबह बारातियों की इको गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना (road-accident) में इको के ड्राइवर छह 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हिसार के चूली खुर्द गांव से मिलकपुर के कर्मबीर पुत्र बारूराम के घर बारात आई थी। उसकी लड़की की शादी थी। अधिकतर बाराती रात में ही चले गए थे। करीब 12 लोग बच गए थे। सोमवार सुबह उन्होंने मिलकपुर के दिनेश उर्फ सन्नी की इको गाड़ी किराए पर की और उसमें सवार होकर चूली खुर्द के लिए चल दिए।

  • बताया गया कि राखीगढ़ी और खेड़ी चोपटा के बीच सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था।
  • इको गाड़ी ने इस ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी।
  • हादसे में चालक दिनेश उर्फ सन्नी समेत 6 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • घायलों रोहताश, श्रवण कुमार, कुलदीप, जतिन, अभिषेक और विक्रम की हालत गंभीर है।
  • नारनौंद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • सूचना मिलते ही नारनौंद के डीएसपी जोगिंद्र राठी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को गाड़ी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
  • शवों को हांसी सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts