Protest Arrest of Arvind Kejriwal: ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का किया विरोध

Published On

Protest Arrest of Arvind Kejriwal: भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आंच भिवानी तक पहुंच गई है। यहां कांग्रेस समर्थकों ने पुतले फूंक रोष जताया। उन्होंने इस बार कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। शराब घोटाले के आरोप में 10 समन जारी करने के बाद आखिरकार बीती रात आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। Bhiwani News

शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने की थी कार्रवाई

वहीं अब इस विरोध की चिंगारी भिवानी भी पहुंच गई। यहां कांग्रेस समर्थकों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस समर्थक जेपी कौशिक व विरेंद्र ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी व कांग्रेस के खाते सीज करना तानाशाही है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही तानाशाही करनी है तो फिर चुनाव क्यों करवाए जा रहे हैं। कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि जनता सब देख रही है। Bhiwani News

दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी से इंडिया गठबंधन में रोष: जयसिंह वाल्मीकि

भिवानी। कांग्रेस नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि अधूरे साक्ष्यों के आधार पर ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके चलते ‘इंडिया’ गठबंधन में भारी रोष है। जयसिंह वाल्मीकि शुक्रवार को गांव पुर, सिवाड़ा, तालू, कुंगड़ आदि गाँवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। वही कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए गए, जो कि लोकतंत्र विरोधी कदम है। इस मौके पर डा. जसवंत, जयदीप, नरेश शर्मा, सुरेश बरसी, अंकुश कांगड़ा, अनिल, नरेश सरोहा आदि मौजूद रहे। Bhiwani News

रोहतक में युवक व बुजुर्ग की मौत

About The Author

Related Posts