Haryana Winter Holidays: पंजाब के बाद, हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर आई बड़ी जानकारी..

Published On

Haryana Winter Holidays: चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। अब पंजाब से लगा हुआ राज्य हरियाणा पर सबकी निगाहें टिकी हुई है कि कब सरकार छुट्टियों की घोषणा करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 दिसंबर से पहले उत्तर भारत, खासकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के अधिकांश स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की शुरूआत का ऐलान होने की उम्मीद है। वहीं हरियाणा में ठंड का असर अब दिखने लगा है। ऐसे में राज्य में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है। हालांकि, जानकारी के अनुसार, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो सकती हैं।

Bima Sakhi Yojana: बड़ी खुशखबरी, महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए, जानिये कैसे

हरियाणा में 11 दिसंबर से शीत लहर भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी | Haryana Winter Holidays

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी देखने को मिलेगा और कुछ जिलों में गरज के साथ बरसात की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के 18 जिलों में सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है। 11 दिसंबर से शीत लहर भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। शीत लहर के बाद रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसलिए कयास लगाये जा रहे है कि हरियाणा सरकार ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियों पर घोषणा कर सकती है।

About The Author

Related Posts