हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल ने भाजपा नए अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को लेकर दिया बड़ा बयान

Published On

खिजराबाद,सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर और अधिक आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा की बागडोर हमेशा मजबूत हाथों में सौंपी है। उन्होंने राई के विधायक मोहन लाल बडौली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने ऐसे अनुभवी एवं ईमानदारी छवि एवं महान व्यक्तिव के धनी मोहन लाल बडौली को प्रदेश की बागडोर को सौंपी हैं, इससे प्रदेश में भाजपा को अवश्य बहुत फायदा होगा। केन्द्रीय नेतृत्व का यह बहुत ही सराहनीय फैसला है।

Haryana Free Bijli Yojana 2024: हरियाणा फ्री बिजली घर योजना शुरू, जानें कैसे करें आवेदन और क्या मिलेगा लाभ

उन्होंने ने कहा कि मोहन लाल बडौली बहुत ही निष्ठद्दावान व्यक्तित्व के धनी है और उन्हें जिस भी कार्य की जिम्मेवारी सौंपी जाती है वे उस कार्य को पूरी लग्र व ईमानदारी से करने में विश्वास रखते हैं। इनके ऊजार्वान नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भाजपा जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूरी निष्ठद्दा और मेहनत से सभी कार्यकतार्ओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और उनके नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Tips To Get rid of Cockroach: बारिश में घर में एंट्री लेने लगे है कॉकरोच, तो इस तरह कॉकरोच को कहें गुड़बाये

About The Author

Related Posts