आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी सख्ती

हरियाणा महिला आयोग ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सेंसर बोर्ड की तर्ज पर सोशल मीडिया पर भी अलग से महकमा बनाने की उठाई मांग

Sach Kahoon Picture
Published On

Bhiwani

Bhiwani
Bhiwani आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी सख्ती

हरियाणा प्रदेश में अब साोशल मीडिया पर अभद्र व अशलील भाषा के प्रयोग बेअर्थे शब्दों का प्रयोग, गन कल्चर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्मो पर करने पर कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। इसके लिए महिला आयोग हरियाणा ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर सेंसर बोर्ड की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश के लिए अलग से महकमा बनाने या अधिकारी नियुक्त करने को लेकर पत्र लिखा है। यह बात हरियाण महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने भिवानी में एक शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कोई भी व्यक्ति साोशल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करके जैसे गाना, रील, कविता, नाटक, नृत्य या अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की गलत भाषा का प्रयोग या बेअर्थे भाषा का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब तक ऐसा करने वाले लोगों को नोटिस भी दिए है। अब आने वाले समय में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस बारे में अलग से सेंसर बोर्ड की तर्ज पर महकमा बनाने को भी लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति गलत कंटेट डालता है या गलत भाषा का प्रयोग करता है तो उसे तुरंत बैन किया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए यह महकमा कार्य BhiwaniBhiwaniकरेगा। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए पत्र के उन्होंने अलग से अधिकारी नियुक्त करने की अनुशंसा भी महिला आयोग की तरफ से की है। ताकि प्रदेश में सोशल मीडिया पर अशलील कंटेट ना देखने को मिले तथा प्रदेश के युवा पथभ्रष्ट ना हो। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्ती देखने को मिलेगी।

About The Author

Related Posts