चक्कां की अनुषा और मम्मड़खेड़ा के पारस ने बढ़ाया सरसा का मान

सुपर-100 लेवल टू परीक्षा की उत्तीर्ण

Manmohan Picture
Published On

Super-100 Level-2 Examination: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चक्कां की कक्षा दसवीं की छात्रा अनुषा पुत्री दलबीर सिंह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा के छात्र पारस पुत्र महेंद्र सिंह ने सुपर-100 लेवल टू परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। चक्कां विद्यालय के प्राचार्य गुरनाम सिंह ने अनुषा को बधाई देते हुए बताया कि वह विद्यालय की पहली छात्रा है जिसने सुपर-100 लेवल टू परीक्षा उत्तीर्ण की है। Sirsa News

अब वह हरियाणा सरकार की ओर से सुपर-100 संस्थान कुरुक्षेत्र में मेडिकल की निशुल्क तैयारी करेगी। अनुषा की इस सफलता पर सरपंच अमर सिंह छापोला, एसएमसी कमेटी प्रधान सुभाष, विद्यालय स्टाफ तथा गांव के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा के प्राचार्य नीरज पाहुजा ने बताया कि पारस ने कड़ी मेहनत और एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी कर लेवल टू परीक्षा उत्तीर्ण की है।  इस अवसर पर सरपंच बलदेव बीरट, सनराइज एजुकेशनल ट्रस्ट प्रधान मुकेश बेनीवाल, एसएमसी कमेटी के सदस्यों, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने पारस को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News

About The Author

Related Posts