बाबा श्रवण नाथ विद्यालय ने लगाई ठंडे पानी की छबील

Published On

बेसहारा जीव जंतुओं का ख्याल रखना हर नागरिक का कर्तव्य: गौतम

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Kurukshetra News: बाबा श्रवण नाथ विद्यालय की तरफ से गर्मी से राहगीरों को राहत दिलाने के मकसद से गर्मी की अधिकता को देखते हुए ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इसके साथ ही भारतीय शिक्षा समिति के सचिव भूषण गौतम ने कहा की देश में पहली बार 50 डिग्री से भी ऊपर तापमान बढ़ रहा है लोगों को गर्मी से बचने के लिए जिंक फूड का उपयोग नहीं करना चाहिए हल्के से हल्का भोजन करें घर से खाली पेट ना निकले अधिक से अधिक नींबू पानी का प्रयोग करने के लिए कहा और दोपहर में 11:00 बजे के बाद घर से बाहर न निकले, जहां तक

संभव हो सके, अधिक से अधिक घर में ही रहने की कोशिश करें। उन्होंने कहा अधिक गर्मी को देखते हुए अन्य जीव जंतुओं के लिए पानी रखना और उनके लिए खाद्य सामग्री का प्रबंध करना हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह आसपास के जीव जंतुओं का ध्यान रखें। और कहां जल्द ही श्री संगमेश्वर सेवादल द्वारा स्योसार जंगल में बंदरों के लिए फल व पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी। विद्यालय की प्राचार्या डॉ सुदेश कुमारी शर्मा ने भी इस कार्य के लिए भारतीय शिक्षा समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर भारतीय शिक्षा समिति के सचिव भूषण गौतम, उपसचिव कश्मीरी लाल गर्ग, राज कश्यप व अन्य सदस्य मोजूद रहे। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदा लूट का आरोपी युवक, मौत

About The Author

Related Posts