सेना भर्ती में मैडिकल रिव्यू के लिए 6 तक करें रिपोर्ट

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सेना भर्ती प्रबंधक आनंद सांकेल ने बताया कि चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय द्वारा भिवानी के भीम स्टेडियम में 12 नवंबर से 25 नवंबर तक सेना भर्ती का आयोजन किया गया था। इस सेना भर्ती मं भाग लेने वाले उम्मीदवार जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया की शारारिक परीक्षा उतीर्ण कर ली है, उन प्रार्थियों के लिए मैडिकल शैड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों को मेडिकल के दौरान सैन्य अस्पताल जयपुर या सैन्य अस्पताल हिसार के लिए रेफर किया गया है, वे अपना मेडिकल रिवयू के लिए 6 दिसंबर तक सैन्य अस्पताल जयपुर व सैन्य अस्पताल हिसार में रिपोर्ट करें।

यह भी पढ़ें:–पंजाब: नाबालिग दलित लड़की के दुष्कर्म, हत्या मामले में एनएससीए की पुलिस से गुहार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts