कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद जवान संजय सिंह को दी श्रद्धांजलि

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कैथल में होने वाली हॉफ़ मैराथन को लेकर शनिवार और रविवार को जिले में रहेंगे। इस दौरान सीएम शनिवार को सबसे पहले गांव कवारतन में शहीद संजय सैनी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। यहां पहुंचने पर सीएम ने सबसे पहले शहीद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम सैनी ने परिजनों का ढांढस बंधाया। सीएम सैनी ने शहीद संजय सैनी के दोनों बेटों को पास बैठाकर बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए।

बता दें कि बता दें कि केथल जिले के गांव कवारतन के रहने वाले संजय सैनी (39) लद्दाख में शहीद हो गए थे। 9 जुलाई को उनका अपने गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। परिजनों के अनुसार लद्दाख में बर्फीले तुफान की वजह से ठंड बढ़ गई थी, जिससे संजय के सिर में खून जम गया। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। संजय का मंगलवार को सेना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

About The Author

Related Posts