डीजल भट्टी में ब्लास्ट, 4 वर्षीय बच्चा व महिला जिंदा जले

Published On

गजक व गोलगप्पे बनाते समय हुआ हादसा

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Diesel Furnace Blast: जिले के जगाधरी गेट इलाके में एक मकान में डीजल भट्टी में विस्फोट होने से एक महिला व 4 वर्षीय बच्चा जिंदा जल गए। जानकारी के अनुसार मकान में गजक व गोलगप्पे बनाने का काम चल रहा था, जहां डीजल भट्टी का प्रयोग हो रहा था। आग इतनी भयानक थी कि पूरे मकान में फैल गई। भट्टी के पास मौजूद परिवार के सदस्य बाहर की ओर भागे, जबकि 35 वर्षीय महिला एकता और 4 वर्षीय बच्चा अंदर के कमरे में रह गए। Ambala News

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाना शुरू किया। टीम द्वारा साथ ही किसी कमरे में बंद बच्चे और युवती को बाहर निकाला, तब तक दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। 14 साल की एक अन्य लड़की अनुष्का भी इस आग में झुलस गई, जिसे सरकारी अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जिस मकान में आग लगी यहां गोलगप्पे और गजक बनाई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह राजा का घर है। जो गोलगप्पे और गजक बनाने का काम करता है। दोपहर करीब 2 बजे वह रोजाना की तरह डीजल की भट्टी पर काम कर रहा था तभी अचानक से भट्टी में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पूरे घर में आग फैल गई। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी तरसेम राणा का कहना है आशंका है कि गजक बनाने के दौरान भट्टी से उठी चिंगारी से ही आग लगी है। Ambala News

यह भी पढ़ें:– घग्गर में बाढ़ के दौरान अड़चन पैदा करने वाले कासिमपुर पुल हटाने का कार्य तेज

About The Author

Related Posts