सीएम से मिले कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई, अटकलें तेज

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस को गुजरात के बाद अब हरियाणा में भी झटका लग सकता है। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इससे माना जा रहा है कि वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा का रुख कर सकते हैं। कुलदीप ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कुलदीप ये मुलाकात यूं ही नहीं हुई है। बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की उम्मीद टूटने के बाद कुलदीप बिश्नोई पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।

हरियाणा कांग्रेस में हुए बदलाव के बाद उन्होंंने राहुल गांधी से मिलने की बात कही थी, लेकिन उनको मुलाकात का समय नहीं मिल रहा है। कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर कहा है कि आदमपुर ग्राम पंचायत बहाली को लेकर चल रहे धरने और अन्य समस्याओं के निदान सहित राजनीतिक मुद्दों पर उनकी गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सकारात्मक चर्चा हुई है। कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस बात के लिए भी आभार जताया है कि आदमपुर ग्राम पंचायत बहाली को लेकर मुख्यमंत्री ने उनकी बात मानते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts