रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव

Published On

किलाजफरगढ़ गाँव के पास का मामला

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के किलाजफरगढ़ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले। शव मिलने की सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों की पहचान नही हो पाई थी।

यह भी पढ़ें:– शिक्षा मंत्रालय अमृतसर में दूसरी जी20 एडडब्ल्यूजी बैठक की मेजबानी करेगा

जानकारी के अनुसार किलाजफरगढ़ और पौली गाँव के बीच में रेलवे ट्रैक पर राहगिरों को दो युवकों के शव मिले। राहगिरों ने इसकी सूचना रेलवे को दी। रेलवे के कर्मचारियों ने इसकी सूचना जींद के जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी थाना प्रभारी जींद स्नेहीराम ने कहा कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। दोनों युवकों की आयु लगभग 20 या 22 साल बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि दोनों की मौत ट्रैन से गिरने से हुई हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts