लापता 5 साल के मासूम का शव कुएं से मिला

Published On

-2 बहनों का इकलौता भाई था कश्यप, पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

पलवल(सच कहूँ न्यूज)। जिले के गांव सेवली में घर के बाहर खेलते हुए सोमवार देर शाम गायब हुए 5 वर्षीय बच्चे का शव बुधवार को गांव के पास ही कुंए से बरामद हुआ। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने पहुंच कर जांच की। फिलहाल हत्यारे के को लेकर कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की छानबीन जारी है।

पलवल के मुंडकटी थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि सेवली गांव निवासी ऑटो चालक धन सिंह ने मंगलवार को शिकायत दी कि उसका 5 वर्षीय बेटा कश्यप लापता हो गया है। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। इस बीच बुधवार को एक बच्चे का शव गांव के निकट ही एक पुराने कुंए में पड़ा होने की जानकारी मिली। बाद में बालक की पहचान लापता कश्यप के तौर पर हुई।

गांव की एक महिला ने देखा बच्चे का शव

धन सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को उसका 5 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर वह गायब हो गया। उसका कहीं कोई पता नहीं चला। 13 जुलाई को सुबह गांव की महिला शुकन अपने पशुओं का गोबर डालने गई तो उसने कुएं में झांक कर देखा। महिला को कुएं में एक बच्चा दिखाई दिया। सूचना के बाद धन सिंह गांव के लोगों के साथ कुंए पर पहुंचा और पुलिस को भी बुलाया गया। शव को कुएं से बाहर निकाला तो वह कश्यप का ही शव था।

दो बहनों का था इकलौता भाई

मृतक कश्यप परिवार में सबसे छोटा था, उसके बड़ी बहन ममता 9 साल की है और उससे छोटी सोनिया 7 साल की हैं। दोनों बहनों का कश्यप अकेला भाई था। बच्चे का शव मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ था तथा उसकी मां व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts