तालाब में मिली तीन दिनों से लापता बच्चे की लाश, हत्या की आशंका

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। Kharkhoda News: जिले के गांव खरखौदा में स्थित तालाब में रविवार सुबह एक बच्चे का शव बहता हुआ नजर आया। शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस व फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंची। तालाब में मिला बच्चे का निर्वस्त्र था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर बच्चे के शव को तालाब में फैंका है। बच्चा तीन दिनों से लापता था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है। Sonipat News

जानकारी अनुसार गांव खरखौदा के ब्राह्मण मोहल्ले में रहने वाला आठ वर्षीय कार्तिक पुत्र सोनू शुक्रवार को घर के बाहर खेलने गया था। उसके बाद उसे उसका कोई सुराग नहीं लगा। कार्तिक कक्षा चौथी में पढ़ता था। परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। सीसी कैमरे में सोनू जाता हुआ दिखाई दिया। बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। एसीपी जीत बैनीवाल की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रविवार सुबह घूमने निकलने लोगों ने गांव के बस स्टैंड के पास तालाब में एक बच्चे के शव को देखा। Sonipat News

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच लापता कार्तिक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव 8 वर्षीय कार्तिक का ही निकला। एसीपी जीत सिंह बैनीवाल के अनुसार, शव लापता कार्तिक का है। बच्चे की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– प्रवेश उत्सव के बावजूद सरकारी स्कूलों में घट रही विद्यार्थियों की संख्या

About The Author

Related Posts