नए मंत्रियों को विभाग आवंटित : गुप्ता को शहरी निकाय और बबली को पंचायत विभाग मिला

Published On

 विज की नाराजगी नजरअंदाज, धानक को भी किया पाॅवरफुल

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा सरकार में दो नए मंत्रियों डाॅ कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली को विभाग आवंटित कर दिए गए। बुधवार को जारी सरकारी आदेशों के अनुसार कमल गुप्ता को शहरी स्थानीय निकाय एवं हाउसिंग फाॅर आॅल व देवेंद्र बबली को पंचायत विभाग के साथ आर्काेलाॅजी एवं म्यूजियम विभाग सौंपा गया है। हालांकि मंत्रीमंडल विस्तार के बाद सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गृह एवं राज्यमंत्री अनिल विज नाराज हैं एवं नाराजगी के चलते ही वे शपथ ग्रहण समारोह का भी हिस्सा नहीं बने।

पहली बार मंत्री बने गुप्ता को महत्वपूर्ण विभाग

वहीं पहली बार मंत्री बने हिसार के विधायक डाॅ कमल गुप्ता को अनिल विज का एक मंत्रालय शहरी निकाय सौंप दिया गया है। जिसे लेकर अंदरूनी खींच-तान और नाराजगी भी शुरू हो गई है। साथ ही सीएम ने अपने कोटे से उन्हें हाउसिंग विभाग भी दे दिया है।

पंचायती विभाग पाकर गदगद बबली

वहीं जजपा कोटे से मंत्री बने देवेंद्र बली को पंचायती विभाग के साथ-साथ आॅर्काेलाॅजी एवं म्यूजियम विभाग दिया गया है। और सूत्र बता रहे हैं कि इससे बबली गदगद हैं। हालांकि दुष्यंत के अलावा जेजेपी के दूसरे मंत्री अनूप धानक को लेबर एंड इंप्लायमेंट चार्ज भी दिया गया है। जिससे धानक का कद भी बढ़ाया गया है। जबकि रेवन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग देकर डिप्टी सीएम के साथ अटैच किया गया है। इसके अतिरिक्त इंडस्ट्री एंड कामर्स, फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर विभाग देकर डिप्टी सीएम के साथ अटैच कर दिया गया है। पहले अनूप धानक के पास केवल आरकोलॉजी एंड म्यूजिम विभाग का स्वंतत्र प्रभार था। जबकि लेबर एंड इंप्लायमेंट विभाग में डिप्टी सीएम के साथ अटैच थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts