डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का लिया निर्णय

Published On
  • कस्बा तोशाम के पंचायत भवन में जिला स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा 142 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे है। इन मानवता भलाई के कार्यो के तहत जरूरतमंदों की मदद, सफाई अभियान, खाद्य सामग्री वितरण जैसे समाजहित एवं भलाई के कार्य किए जाते है। यह जानकारी देते हुए सेवादार राज इन्सां ने बताया कि कस्बा तोशाम स्थित पंचायत भवन में जिलास्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया।

इसी दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचन अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सेवादार राज इन्सां ने बताया कि डेरा में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान का अभियान शुरू किया है, जिसके तहत हर घर में तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के भिवानी की साध-संगत ने कहा कि पूज्य गुरू जी की प्रेरणा से हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts