बेटियों की शादी में डेरा प्रेमियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Published On

पिपली (सच कहूँ/मोहित)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र की साध-संगत मानवता भलाई के 159 कार्यों में हमेशा आगे रहती है। इन्हीं में से एक कार्य है जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग करना। Welfare Work

इसी के तहत रविवार को कुरूक्षेत्र जिले के ब्लॉक पिपली-उमरी की साध-संगत ने गांव मथाना चौंकी में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो बेटियों की शादी में सहयोग करते हुए जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। जानकारी के अनुसार ब्लॉक पीपली-उमरी के अधीन आने वाले गांव मथाना के निवासी सुखदेव मानसिक रूप से कमजोर है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के चलते वो अपनी बेटियों की शादी की खर्च उठा पाने में असमर्थ था। इस पर सुखदेव की पत्नी ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र शाह सतनाम जी धाम, सरसा के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बेटियों की शादी में आर्थिक मदद के लिए अर्जी लगाई। Welfare Work

इस पर ब्लॉक की साध-संगत ने मात्र दो घंटे में पहुँच कर परिवार को जरूरी सामान व शगुन देकर सहायता प्रदान की। साध-संगत द्वारा बेटियों की शादी में 2 डिनर सेट, 2 कुकर, 2 प्रेस, 2 पंखे, 4 दरी, 22 सूट, 8 कुर्सी, 2 टेबल, 4 पेंट कमीज आदि जरूरत का सामान दिया। इस अवसर पर 85 मैंबर प्रवीण कड़ामी, 85 मैंबर राजकुमार इन्सां, 85 मैंबर सतीश नारंग, ब्लॉक प्रेमी सेवक गुरदीप इन्सां, रवि इन्सां, लाड सिंह आदि साध-संगत मुख्य रूप से मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:– chandrayaan-3 mission: अंतरिक्ष: बढ़ते कदम और प्रकट होती संभावनाएं

About The Author

Related Posts