डेरा अनुयायी ने डेंगू पीड़ित को रक्तदान देकर बचाई जान

Published On

अंबाला सिटी (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह  (Blood donation )जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक अंबाला सिटी के डेरा अनुयायी ने डेंगू पीड़ित मरीज के उपचार हेतु रक्तदान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया। जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार को डेंगू के चलते अंबाला सिटी के टच होस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने परिजनों से तुरंत मरीज के लिए रक्त का प्रबंध करने के लिए कहा। इस पर परिजनों ने काफी प्रयास किया, लेकिन रक्त का प्रबंध नहीं हो पाया।

इस बारे में सूचना मिलते ही डेरा अनुयायी राजकुमार इन्सां तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मरीज का जीवन बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। समय पर मिली इस मदद के लिए मरीज के परिजनों ने डेरा अनुयायी राजकुमार इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts