जनसमस्याओं का समाधान और योजनाएं घर तक पहुंचाने को जिला प्रशासन का गांव बुढ़ाभाणा में रात्रि ठहराव

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ / पवन कुमार)। आमजन को घर बैठे ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले, विभाग की योजनाएं उनके द्वार तक पहुंचे और समस्याओं का समाधान घर बैठे हो, इसकी सुनिश्चिता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैै। मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा गांव बुढ़ाभाणा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Sirsa News

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं को अतिरिक्त उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत निपटान कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को लाभ पहुंचाया।

एडीसी ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने गांव बुढ़ाभाणा व मल्लेवाला की टीम के बॉलीवाल मैच का भी उद्घाटन किया, जिसमें मल्लेवाला की टीम प्रथम व बुढाभाणा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में ग्रामीण पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि इस क्षेत्र को नशामुक्त किया जा सके।

पुलिस विभाग द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने देर शाम तक डा बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बुढ़ाभाणा को अपग्रेड करने बारे, पुराने खाल को नया बनवाने, रास्ता पक्का करवाने, गांव में विकास कार्यों, गांव की ढाणियों में बिजली सुविधा, पानी की निकासी, प्लाट का कब्जा छुडवाने, बिजली की तारों को ऊंची करने, बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता, गांव में प्लाट व मकान देने, अवैध कब्जा हटाने जैसी समस्याएं रखी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचने पर सरपंच हेप्पी बाला पत्नी सुनील कुमार व अन्य गणमान्यों ने अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन का स्वागत किया। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों व मांगों के बारे में अवगत करवाया।

स्टॉल लगा कर दी विभागीय योजनाओं की जानकारी | Sirsa News

जिला प्रशासन द्वारा प्रात: 9 बजे से लेकर रात्रि ठहराव के आयोजन तक विभिन्न विभागों जिनमें बिजली विभाग, क्रिड विभाग (पीपीपी), जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, जिला कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, भातरीय स्टेट बैंक, श्रम विभाग, बागवानी विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, वन विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा स्टाले लगा कर अपने अपने विभागों द्वारा क्रियांवित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य व आयुष विभाग द्वारा 87 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और किसानों को फसल विविधीकरण, कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग व पराली प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक मैनेजर द्वारा ग्रामीणों को डीआरआई लोन, कृषि लोन, मकान लोन, स्वरोजगार लोन व जनरल बैंकिंग व फाइनेंशियल इन्क्लूजन के बारे में जानकारी दी गई। Sirsa News

Mahakumbh Stampede Updates: महाकुंभ में मचा हाहाकार, भगदड़ में मरे 17 लोग, अमृत स्नान रद्द

About The Author

Related Posts