Ghaggar River: बढ़ा घग्घर नदी का जलस्तर: 24 घंटों में बढ़ा 6000 क्यूसेक पानी

Published On

पिछले वर्ष की तरह लोगों को सताने लगा बाढ़ का खतरा | Jakhal News

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Ghaggar River: पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात के कारण एक बार फिर जाखल क्षेत्र में घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार शाम 4 बजे जाखल के चांदपुरा हेड पर पानी का बहाव 8810 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो कल 2750 क्यूसेक पानी का बहाव था। लेकिन पीछे पहाड़ों में लगातार बरसात से पीछे गुहला चीका और खनौरी में भी पानी का बहाव बढ़ता ही जा रहा है। Jakhal News

घग्घर नदी पिछले एक दिन से पानी का बहाव और चढ़ाव काफी बढ़ा है। जिस कारण जाखल क्षेत्र के किसानों व लोगों को एक बार फिर बाढ़ का डर सताने लगा है।

लोगों की बढ़ी चिंता | Jakhal News

हालांकि यह आंकड़ा खतरे के निशान से काफी कम है, लेकिन जिस प्रकार आंकड़ा बढ़ रहा है, उसको लेकर चिंता बढ़ी हुई हैं। चांदपुरा से पीछे खनौरी, गुहला और चीका हेडों पर बढ़ रहे जलस्तर का असर आज शाम तक और चांदपुरा में देखने को मिलेगा। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि पहाड़ों और पिछले एरियों में बरसात कम हो तो यह पानी का बहाव कम हो जाएगा। जिससे बाढ़ जैसी आपदा का खतरा टल जाएगा।

लगातार बढ़ रहा है जलस्तर

आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में चांदपुरा में 6010 क्यूसेक बहाव बढ़ा है। मंगलवार शाम 4 बजे तक यहां बहाव 2750 क्यूसेक दर्ज किया गया था। जबकि बुधवार 4 बजे यह बढ़कर 8810 क्यूसेक हो चुका है। कल की अपेक्षा खनौरी में भी पानी बढ़ा है। वहां कल 6475 क्यूसेक पानी चल रहा था, आज यह बढ़कर 9275 क्यूसेक हो गया है। यह बढ़ा पानी जाखल क्षेत्र की ही तरफ आना है, जिस कारण डर बना हुआ है। Jakhal News

पिछले साल आई थी बाढ़

चांदपुरा हेड पर क्षमता 22 हजार क्यूसेक है। जबकि सहायक रंगोई नाले की क्षमता 6 हजार क्यूसेक है। लेकिन जैसे ही आंकड़ा 15 हजार क्यूसेक को पार करता है, तो बाढ़ का खतरा मंडराना शुरू हो जाता है। पिछले साल ऐसा ही हुआ था। 17 हजार क्यूसेक के बाद कई जगहों से घग्घर ओवर फ्लो होना शुरू हो गई थी, और फिर तटबांधों के टूटने के चलते फतेहाबाद सहित जाखल, टोहाना, कुलां, और रतिया क्षेत्रों में बाढ़ ने तबाही मचाई थी। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में किया बड़ा ऐलान

About The Author

Related Posts