हिसार की ऑटो मार्केट के महिंद्रा शोरूम में फायरिंग, 30 गोलियां चलाई

Published On

बाइक पर आए तीन बदमाश

  • काउंटर पर 5 करोड़ फिरौती की पर्ची फेंकी | Hisar News

हिसार (सच कहूं/श्याम सुंदर सरदाना)। Mahindra Showroom: हिसार के नई ऑटो मार्केट में महिंद्रा शोरूम में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई दहशत के चलते लोग दुकानों में छुप गए दो बदमाशों ने हाथों में हथियार लिए हुए थे करीब 30 राउंड फायर किए शोरूम के सामने के शीशे टूट गए और एक गाड़ी के आगे के शीशे में भी गोली लगी बदमाशों ने शोरूम के काउंटर पर 5 क्रोङ के लिए एक पर्ची

भी फेंकी जिसमें 5 करोड रुपए मांगे गए सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की मिली जानकारी के अनुसार हिसार की न्यू ऑटो मार्केट में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भगत गुप्ता का महिंद्रा गाड़ियों का शोरूम है उनके बेटे संजय गुप्ता उसके संचालक हैं यहां से सिटी थाना 200 मीटर की दूरी पर है आज दोपहर करीब 3:00 बजे बाइक पर तीन बदमाश यहां पहुंचे उन्होंने चेहरे पर गमछा लपेटा हुआ था दो बदमाश शोरूम के अंदर गए और काउंटर पर पर्ची फेंकी जिसके बाद बाहर आकर फायरिंग शुरू कर दी एक-एक कर यहां करीब तीस राउंड गोलियां चलाई

गई जिसके बाद बदमाश बाइक से ही बरवाला चुंगी की तरफ फरार हो गए इस बीच हिसार के एसपी मोहित हांडा भी मौके पर पहुंचे और वारदात का तहकीकात कर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा की पर्ची की जांच कर रहे हैं और इनमें जो नाम लिखे हैं उनकी भी सत्यता का पता लगा रहे हैं SP ने कहा कि लगभग 3:15 बजे आकर बदमाशों ने यहां फायर किए हैं सीसीटीवी के आधार पर जितने भी सबूत हाथ लगे हैं उनसे बदमाशों की पहचान की जा रही है हमारी टीम इसमें लग गई है जिन्होंने भी यह दूसाहस किया है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Hisar News

यह भी पढ़ें:– Haryana Board: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र किए जारी

About The Author

Related Posts