सोनीपत विधानसभा में 40 हज़ार बने भाजपा सदस्य: निखिल मदान

Published On

खरखोदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के अन्तर्गत विधानसभा संगठन की बैठक का आयोजन विधायक निखिल मदान के सेक्टर 14 स्तिथ कार्यालय पर किया गया। इस बैठक में तीनों मंडलों की समस्त कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन पद्धति से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक निखिल मदान ने कहा कि आज देश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है। इसी का नतीजा है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करता है। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी संगठन से जोड़े और भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाएं। Kharkhoda News

इस मौके पर अपने-अपने बूथ पर 250 से अधिक भाजपा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भी विधायक निखिल मदान और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें संजीव वलेचा, धीरेंद्र शांडिल्य प्रमुख रहे। जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि वो लगातार सभी विधानसभा का दौरा कर रहे है और हर जगह भाजपा के सदस्यता अभियान को सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। इसी बैठक में वरिष्ठ नागरिक परिषद अध्यक्ष बी आर आहूजा ने अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। Kharkhoda News

इस मौके पर ओम प्रकाश आत्रेय, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मनोज जैन, तीनों मंडलों के अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, नरेश वर्मा, सदस्यता अभियान जिला सह पर्यवेक्षक रविंद्र जागलान, महामंत्री नवीन मंगला, निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, त्रिभुवन बबीता कौशिक, मुकेश सैनी, मुनिराम ठोलेदार, ममता महेश लूथरा, इंदु संजीव वलेचा, संगीता देवेंद्र सैनी, भूपेंद्र गहलावत, राजेश मलिक, सुरेश भारद्वाज,पवन तनेजा,राकेश शर्मा, धीरेंद्र शांडिल्य, सुशील पाराशर, हरि सिंह, देवेश बल, अमन दुरेजा, अश्वनी वर्मा, राजेश वर्मा, अशोक कुमार, कुलदीप वत्स आदि लोग मौजूद रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– भगवंत मान सरकार जन सेवाएं प्रदान करने नया मापदंड किया स्थापित

About The Author

Related Posts