शिक्षा और रोजगार
नि:शुल्क रक्त जांच और उपचार शिविर 8 को
Published On
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के अंतर्गत पूजनीय माता आसर कौर जी आयुर्वेदिक अस्पताल में 8 अगस्त को नि:शुल्क रक्त (एचबी), शुगर जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रक्त, शुगर जांच नि:शुल्क और अन्य सभी लैब टेस्टों पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी।
साथ ही चयनित शुगर के मरीजों का इलाज 10 दिवसीय योग तथा पंचकर्म शिविर में 9 से 18 अगस्त तक अस्पताल में किया जाएगा, इस पर भी 20% की छूट रहेगी। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 86072-17771 पर संपर्क कर सकते हैं।