दोस्त की हत्या कर टैंक में फैंकी लाश

Published On

तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम (Murder)

  • केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

भिवानी। बवानीखेड़ा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तीन युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। तीनों ने मिलकर पहले तो लोहे रॉड से उसके सिर में चोट मारी और उसके बाद 40 फुट गहरी टैंक में गिरा कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पकड़ के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर-6 में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 40 फुट गहरे टैंक में एक 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और एसएफएल टीम समेत पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात उनके पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चौकीदार का फोन आया था कि चार युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं, जो कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ही कार्य करने वाले थे। पुलिस जब वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं था।

पुलिस को सुबह सूचना मिली की वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 40 फुट गहरे टैंक में किसी की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान राजेंद्र उर्फ लंगड़ा हिसार निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts