सरकार किसानों पर लाठीचार्ज का बहाना ही ढूंढती है : सैलजा

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज आरोप लगाया कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार किसानों पर लाठीचार्ज के बहाने ही ढूंढती रहती है। यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में कुमारी सैलजा ने करनाल में शनिवार को किसानों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर कहा कि उनकी पार्टी ने इस संदर्भ में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। इसके अलावा कल यानी वीरवार को प्रदेश भर में कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन किये जाएंगे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कुमारी सैलजा यहां प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में आई हुई थीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts