ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए प्रति एकड़ 1.20 लाख प्रोत्साहन राशि देगी सरकार

Published On

विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा

कुरुक्षेत्र। (सच कहूँ/देवीलाल बारना) प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश के किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति एकड़ करीब 1 लाख 20 हजार का अनुदान दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है ड्रेगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। इसके साथ ही ड्रैगन फ्रूट शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी काफी सहायक है। विदेशी फल होने व भारत में इसकी खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं होता। जबकि बाजार में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसान फसल विविधीकरण के तहत इसकी खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

दो भागों में मिलेगी अनुदान राशि

किसानों को मिलने वाली अनुदान राशि दो भागों में विभाजित की गई है, जिसमें 50 हजार पौधारोपण के लिए व 70 हजार रुपये जाल प्रणाली के लिए दिए जाएंगे। एक किसान अधिकतम 10 एकड़ की भूमि पर अनुदान का लाभ ले सकता है। वहीं अनुदान का लाभ लेने के इच्छुक किसान का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts