दिल्ली विस चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे हरियाणा के सीएम

Published On

स्टार प्रचारक सूची में मनोहर लाल खट्टर भी शामिल

  • बोले : दिल्ली चुनाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण, केजरीवाल को उखाड़ देंगे

  • हरियाणा इकाई को मिली प्रदेश से लगती सीटों की मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी शामिल किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए खट्टर ने कहा दिल्ली विधान सभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। जिस तरीके से बीजेपी ने इस चुनाव के लिए तैयारी की है, उससे मुझे विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। और केजरीवाल सरकार को उखाड़ फैकेंगे। बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

  • 40 स्टार प्रचारकों की इस सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम भी शामिल है।
  • वहीं सीएम ने कहा कि हरियाणा भाजपा इकाई ने दिल्ली विधानसभा की 17 सीटों पर जिम्मेवारी ली है।
  • ये 17 सीटें हरियाणा के साथ लगती हैं।
  • ऐसे में हरियाणा भाजपा ने प्रचार के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
  • इन सीटों के इंचार्ज तय हो गए हैं और हर स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

5000 जनसभाएं करेगी भाजपा

सीएम ने आगे कहा कि 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी से जब तक दिल्ली में चुनाव प्रचार रहेगा। वे वहां चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कुल 5000 जनसभाएं बीजेपी दिल्ली में करने जा रही है। जिससे लगभग 70-70 जनसभाएं, छोटे-बड़े कार्यक्रम हर विधानसभा में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में माहौल है। उस से दिल्ली प्रदेश का चुनाव महत्वपूर्ण है और भाजपा इस बार केजरीवाल सरकार को उखाड़ फैंका जाएगा।

जेजेपी का स्वागत, मिलकर लड़ेंगे तो ताकत बढ़ेगी

वहीं जेजेपी द्वारा दिल्ली चुनाव न लड़ने और बीजेपी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के फैसले का सीएम ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि साथ मिल कर लड़ने से ताकत बढ़ेगी।

सीआईडी मामले में खत्म हो रही दिक़्कतें

सीआईडी मामले में बढ़ते विवाद पर सीएम ने कहा की तकनीकी दिक़्कतें बढ़ नहीं रही, बल्कि खत्म हो रही हैं। आपसी सांमजस्य से प्रदेश के विकास को रफ्तार दी जा रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts