Haryana Roadways: अब नाथूसरी चौपटा से सीधी चंडीगढ़ जाएगी हरियाणा रोडवेज बस

जीएम रोडवेज ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

Manmohan Picture
Published On

Haryana Roadways Bus Sewa: सरसा। सरसा जिले के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज (Nathusari Chopta to Chandigarh Bus) की चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर बस को सरसा रोडवेज के जीएम कुलदीप जागड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से चौपटा क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। Sirsa News

अब यह बस प्रतिदिन सुबह 4:50 बजे नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में बस चंडीगढ़ से दोपहर 12:48 बजे नाथूसरी चौपटा के लिए चलेगी और शाम 8:20 बजे चौपटा पहुंचेगी। चौपटा बस स्टैंड इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि बस प्रतिदिन नाथूसरी चौपटा से दड़बा कलां, सरसा, फतेहाबाद, भूना, उकलाना, नरवाना, कैथल, पिहोवा और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इस अवसर पर जीएम कुलदीप जांगड़ा ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। खासकर चंडीगढ़ में सरकारी, शैक्षणिक और अन्य कार्यों से जाने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां, जगतपाल कासनियां, दिनेश जांगड़ा, रोहताश जांगड़ा, नीकूराम जांगड़ा, साहबराम नाथूसरी, राजेश सुथार, मदन जागड़ा, बस स्टैंड इंचार्ज विक्रम सिंह, विनोद कुमार गिगोरानी, प्रहलाद सिंह व सुरेंद्र बैनीवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts