हरियाणा को दो श्रेणियों में गोल्ड व सिल्वर पुरस्कार

Published On

अधिक प्रशंसनीय कार्य करने की अपेक्षा की

चंडीगढ़(सच कहूँ ब्यूरो)। मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सोमवार को हरियाणा को विभिन्न दो श्रेणियों के अन्तर्गत प्रथम (स्वर्ण) व द्वितीय (रजत) पुरस्कार प्रदान किए गए।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने सभी राज्यों के पुरस्कार प्राप्तकतार्ओं को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में ग्रामीण विकास क्षेत्र में और अधिक प्रशंसनीय कार्य करने की अपेक्षा की। पुरस्कार हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु ने हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि के रूप में प्राप्त किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts