मौसम: हरियाणा समेत अन्य राज्यों में गर्मी का कहर, अगले 5 दिन चलेगी लू, अलर्ट जारी

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने से तापमान में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज के बाद गर्मी और बढ़ने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी समेत मध्य हिस्सों के सभी राज्यों में अगले 5 दिन तक तेज लू चलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए राजस्थान में वॉटर ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। उधर जोधपुर से करीब 950 किलोमीटर दूर मुंबई के पास महिलाओं को पानी के लिए ट्रेन के नीचे से जान जोखिम में डालकर जाना पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 10 दिनों तक बारिश की किसी भी संभावना से इन्कार किया है। गौरतलब हैं कि गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है।

गर्मी में शरीर के लिए बहुत जरूरी है पानी

गर्मी के मौसम में शरीर को पानी की बहुत आवश्यकता लगती है। कम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे आप अपने आप को कमजोर और थका हुआ भी महसूस करते हैं। इसलिए आपको गर्मी में पानी पीने पर विशेष ध्यान देना होगा। ताकि आप स्वस्थ रहें। जानकारी के अनुसार शरीर की हर कोशिका को पानी की जरूरत होती है। पानी आपके शरीर में पाचन तंत्र और मस्तिष्क के लिए भी बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार सामान्य व्यक्ति को कम से कम 8 गिलास यानी 2 लीटर पानी रोज जरूर पीना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts