हेरिटेज स्कूल के कोच अमित आर्य ने राष्ट्रीय खेलों में जीता रजत पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। सापंला मार्ग (Sampla Marg) पर स्थित हेरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के कोच अमित आर्य ने गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। स्कूल में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अनिश दहिया ने बताया कि गोवा में ओलंपिक 37 वी राष्ट्रीय खेलों का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित किया गया था। इन खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। Kharkhoda News

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में हेरिटेज स्कूल के कोच अमित आर्य पुत्र विजेंद्र सिंह गांव बिंदरौली ने स्क्वे मार्शल आर्ट गेम में एरोस के ग्रुप इवेंट में रजत पदक व K3 इंडिविजुअल में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह स्कूल और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, कि हमारे क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी ने राष्ट्रीय खेलों में दो पदक प्राप्त किए हैं। विजेता खिलाड़ी कोच अमित आर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पदक प्राप्त खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी व रजत पदक विजेता को 5 लाख , कास्य पदक विजेता को तीन लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में इनको मार्शल आर्ट के अकादमी का कार्य भार भी सोप जाएगा। Kharkhoda News

जो की हेरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल खरखौदा में ही चलाई जाएगी ।यह बड़े गौरव की बात होगी कि क्षेत्र के स्कूल में स्काई मार्शल आर्ट की अकैडमी की शुरुआत होगी। ताकि और भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके। और वह भी क्षेत्र का नाम रोशन करें। स्कूल में पहुंचने पर मिठाई खिलाकर व फूलमलाए पहनकर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य सुमित राणा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– कन्या कॉलेज में फिट इंडिया सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

About The Author

Related Posts