तेज रफ्तार कार व बाईक की टक्कर, युवक की मौत

Published On

नारायणगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। एनएच-72 नारायणगढ़-काला आम्ब रोड पर तेज रफ्तार कार व बाईक की टक्कर में बाईक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गये। नारायणगढ़ पुलिस ने शव व कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गांव दनौरा का नीरज जो काला आम्ब हिमाचल की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह फैक्टरी से छुट्टी कर अपनी बाईक से अपने घर आ रहा था कि गांव हमीदपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तर कार के साथ जबरदस्त टक्कर होने पर बाईक चालक बुरी तरह घायल हो गया। इसपर आसपास के लोगों की मद्द से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी सुशील कुमार के अनुसार पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts