Haryana: मुख्यमंत्री ने किस मामले में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस से भी चार कदम आगे बताया देखिए

Published On

Haryana: कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। कैथल में अपने अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जैसा ताकतवर व्यक्तित्व ही ले सकता है। भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा भी मोदी ही कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया। श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी ही नहीं है। भ्रष्टाचार के मामले में तो आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकल गई है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों की कटेगी पेंशन, दिए ये आदेश

आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए भ्रष्टचार पर तंज कसते हुए नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार किया है तो ईडी सवाल तो पूछेगी ही। मंगलवार को कैथल में मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल के स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में नवीन जिंदल का हाथ पकड़कर ऊपर उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उपस्थित जनसमूह से नवीन जिंदल को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। यहां पहुंचने पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का स्वागत किया। Haryana

Cholesterol Lowering Breakfast: हाई कॉलेस्ट्रॉल की वजह से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी, नाश्ते में शामिल करें ये चीजें…

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घमंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को घेरते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को क्षेत्र के भूगोल और हाव-भाव का ज्ञान तक नहीं है, ऐसा व्यक्ति जनता का भला नहीं कर सकता। इससे आगे बढ़ते हुए नायब सैनी ने गठबंधन प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति राज्यसभा में नहीं गया और ना ही लोगों की आवाज उठाई ऐसा व्यक्ति क्षेत्र का विकास नहीं करा सकता।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए शराब घोटाला पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले बहाने बनाकर जांच से नहीं बच सकते। जब गलत किया है तो जेल में जाना ही होगा। नायब सैनी ने कहा कि अपने आपको कट्टर ईमानदार कहने वाले नेता अब जेल में हैं। नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार का असर देश की जनता पर पड़ता है। जो पैसा विकास के काम में लगना चाहिए था वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ के सहारे ही सत्ता के सपने संजो रही है, लेकिन जनता कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार पर टिके सपनों को साकार नहीं होने देगी।

About The Author

Related Posts