शिक्षा और रोजगार
इन्द्री की साध-संगत ने फूड बैंक से 6 जरूरतमंद परिवारों को दिया एक माह का राशन
इन्द्री (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए इन्द्री ब्लॉक की साध-संगत द्वारा 6 जरूरतमंद परिवारों के एक माह का राशन दिया गया। बता दें कि ब्लॉक इन्द्री की साध-संगत ने ये राशन फूड बैंक से देती है जहां साध-संगत द्वारा सप्ताह में एक दिन उपवास रखकर राशन एकत्रित किया जाता है।
इस मौके पर ब्लॉक भंगीदास मनमोहन इन्सां, 15 मेंबर राजेश इन्सां, 15 मेंबर हिसम इन्सां, 15 मेंबर सोहन इन्सां व जोगिंदर इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा पर चलते हुए इन्द्री ब्लॉक की साध-संगत द्वारा राशन वितरण, खूनदान, पौधारोपण, घायल का उपजार, बुराइयों के खिलाफ जागरूकता से जैसे समाजहित कार्य समय-समय पर किए जा रहे हैं। जिम्मेवारों ने बताया कि तीन परिवारों को राशन सचखंड वासी जिले इन्सां की स्मृति में उनके परिवार द्वारा दिया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।