जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड : मुख्य आरोपी सुखजिन्द्र और मनोज पर आरोप तय

Published On

कोच दंपत्ति सहित छह लोगों की कर दी थी हत्या

  • अब नए साल से शुरू होगी गवाही

  • मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया अदालत में पेश, दोनों आरोपियों को एंबुलेंस में लेकर आई पुलिस

  • अदालत में दोनों पक्षों की बहस पूरी, करीब डेढ़ घंटे से अधिक अदालत में चली कारवाई

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। बहुचर्चित जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित दोनों आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को एंबुलेंस में लेकर अदालत पहुंची, ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा में चूक न हो। अदालत में करीब डेढ़ घंटे चली कारवाई के दौरान दोनों पक्षों की बहस हुई और इसके बाद अदालत ने आरोप तय किए। अब 31 जनवरी से गवाहों के ब्यान दर्ज होंगे।

शुक्रवार को पुलिस जाट कॉलेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुखविंद्र और उसको हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी मनोज को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनगीत कौर की अदालत ने आरोपियों पर आरोप तय किये और अगली तारिख 31 जनवरी मुकर्रर की। अगली सुनवाई के दौरान गवाहों के ब्यान दर्ज होंगे। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है।

ये था पूरा मामला:

दरअसल जाट कॉलेज अखाड़े में 12 फरवरी 2021 को कोच मनोज के अलावा, उसकी पत्नी साक्षी, तीन साल का बेटा सरताज, कोच प्रदीप, सतीश और पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में आरोपी कोच सुखविंद्र और उसको हथियार उपलब्ध कराने वाले मनोज को गिरफ्तार किया था और मामला उसी समय से अदालत में विचाराधीन चल रहा है। बताया जा रहा है कि जाट कॉलेज अखाड़ा के सीनियर कोच मनोज मलिक व उसकी पत्नी साक्षी मलिक ने आरोपी कोच सुखविंदर को उसके खिलाफ मिल रही शिकायतों के कारण अखाडे में आने से मना किया था। इसी से सुखविंदर नाराज चल रहा था। वारदात के करीब तीन माह पहले महिला खिलाड़ियों ने मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद मनोज ने सुखविंदर को मना कर दिया था कि वह कोचिंग देने अखाड़े में न आए। इसी रंजिश के चलते मनोज और साक्षी की हत्या सहित छह की गोली मारकर हत्या की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts