जमीनी विवाद: धारसुल में दो भाइयों की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

टोहाना(सुरेन्द्र गिल)। फतेहाबाद जिले के गांव धारसूल में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई शमशेर ने बताया कि उनकी तीन कनाल जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। प्रशासन की दखल के बाद उन्हें कब्जा दे दिया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। सोमवार देर रात्रि अचानक करीब 40 लोगों ने आकर उनपर हमला बोल दिया। उनकी ओर से चलाई गई गोलियों मे उनके दो भाइयों दीपक व विरेंद्र की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts