अंबाला में सरकारी स्कूल का लेंटर गिरा, नीचे दबे 3 मजदूर, सिविल अस्पताल में कराया भर्ती

Published On

अंबाला। हरियाणा के अंबाला कैंट क्षेत्र में सरकारी स्कूल की छत का लेंटर गिरने से 3 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हंै। घायलों को तुरंत एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचाया गया है, जहां मजदूरों का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सरसेड़ी के सरकारी स्कूल में बिल्डिंग तोड़ने का काम चल रहा था। काम करते समय अचानक लेंटर गिर गया, जिसमें 3 मजदूरों को चोट लग गई। सूचना मिलने पर तुरंत एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल मजदूरों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों मजदूरों का उपचार चल रहा है।

घायल मजदूरों में सरसेड़ी निवासी 52 वर्षीय भूषण कुमार, शाहाबाद निवासी 22 वर्षीय जसवंत और महेश नगर निवासी 60 वर्षीय ओम प्रकाश हंै। जानकारी के अनुसार जब जसवंत मशीन से लेंटर तोड़ रहा था तब ओम प्रकाश और भूषण कुमार नीचे से मलबा उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक लेंटर गिर गया और तीनों मजदूरों को चोट लग गई। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts