लिटल एंजल्स स्कूल के लॉन टेनिस खिलाड़ी यज मलिक ने जीता स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)।  Kharkhoda News: 4 मई  से 9 मई 2026 तक जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया लॉन टेनिस नेशनल सीरीज प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स स्कूल के होनहार खिलाड़ी यज मलिक ने अंडर-16 आयु वर्ग के युगल मुकाबले के फाइनल मैच में आरव के साथ खेलते हुए 6-4, 6-4 के स्कोर से पंजाब की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यज मलिक सॉफ्ट टेनिस में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा हैं।

यज मलिक के अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट खेल सुविधाओं एवं मार्गदर्शन के कारण ही यज मलिक लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहा हैं। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने यज मलिक को बधाई दी और भविष्य में बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Kharkhoda News (2)

About The Author

Related Posts