नारायणगढ़ में किसानों की फिर हुई महापंचायत

Published On

गन्ने की बकाया राशि जल्द देने की मांग

नारायणगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नारायणगढ़ में एक बार फिर से किसानों की महापंचायत हुई। इस महापंचायत में सैंकड़ो की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने भाग लिया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के वरिष्ठ नेता वजिंद्र कंबोज ने बताया कि किसान लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहें है। बनोंदी शुगर मिल में कई बार किसानों के सामने बकाया राशि के भुक्तान की समस्या आ चुकी है। भविष्य में इस प्रकार की कोई समस्या सामने न आए इसी के चलते आज यहां पर पंचायत का आयोजन किया गया है। इसके अलावा विभिन्न मुद्दो पर भी किसान चर्चा कर रहें है। उन्होनें बताया कि इस वर्ष पहले एक ओर जहां गेंहू की फसल खराब हुई तो उसके बाद सूरजमुखी की फसल में भी किसानों को भारी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ा अब उसके बाद धान में भी बिमारी आ गई है।

जिसके चलते किसान बेहद परेशान है तथा यही चिंता सताए जा रही है कि धान की पैदावार कम होगी। उन्होनें यह भी बताया कि इस संबंध में डीसी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए जा चुके है। लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने कहा कि गन्ने की 62 करोड़ रूपए की बकाया पेमंट का भुकतान किसानों को जल्द ही किया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts