डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट राजनीति में नहीं करती कोई दखलअंदाजी: प्रवक्ता

Published On

डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) व प्रबंधकीय समिति का राजनीति से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है, न ही डेरा सच्चा सौदा के सदस्य राकेश कुमार किसी का पीए हैं और न ही राजनीति में कोई भाग लेते हैं और ना ही मैनेजमेंट का कोई अन्य पदाधिकारी या सदस्य राजनीति में दखलअंदाजी करता है। डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि चुनावी निर्णय साध-संगत व साध-संगत द्वारा चयनित राजनीतिक विंग द्वारा ही लिए जाते हैं। अत: ऐसी भ्रमित करने वाली खबरें प्रकाशित करना किसी भी बड़े मीडिया हाऊस के लिए शोभनीय नहीं है और अति निंदनीय हैं।

डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के प्रवक्ता जितेन्द्र खुराना इन्सां व बहन संदीप कौर इन्सां ने सभी मीडिया से आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संवेदनशील व महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पूर्ण जांच कर लें।

संदीप कौर इन्सां:- 895027-8417
जितेंद्र खुराना:-90340-79777

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts