Free Medical Camp: फ्री आंखों के कैंप में 126 की जांच, 15 का होगा ऑपरेशन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: दिल्ली मार्ग पर स्थित लाला जय नारायण धर्मशाल में ठाकुर की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन कैंप सहित स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी का विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर 126 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , जिनमें से 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया है। चयनित मरीजों के शेख सराय, दिल्ली स्थित वेणु आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है।

शिविर में आंखों की सामान्य बीमारियों, मोतियाबिंद, स्त्री रोग, हड्डी रोग एवं सामान्य रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने शिविर में सहयोग प्रदान किया, जिससे लगभग 70 लोगों ने लाभ उठाया। इसके साथ ही राजू कोच द्वारा निःशुल्क न्यूरो थैरेपी कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों को दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत प्रदान की गई। नीरज गुप्ता ने बताया कि ठाकुर की रसोई द्वारा प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कार्यक्रम के दौरान टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, डॉ. आयुष गुप्ता, पवन सिंगला, अमित सिंगला, पंकज गुप्ता, अंकित गर्ग, नवीन राणा, हंसराज अरोड़ा, बिजेन्द्र जांगड़ा, धम्मल फौजी, प्रदीप सिंगला, मोनू सैनी, योगेन्द्र सिंहमार, अमीचंद फौजी, राजपाल कौशिक, लक्ष्य गुप्ता, पवन भौरिया उपस्थित रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Poem: तूफा आए पर दिया बुझे नहीं

About The Author

Related Posts