436 ब्लॉकों के 200890 सेवादारों ने 11709615 घंटे किया सुमिरन

Published On

हरियाणा आगे, पंजाब दूसरे स्थान पर , कैथल प्रथम

सरसा(सच कहूँ न्यूज)।

डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के बीच चल रहे सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार फिर हरियाणा के कैथल ब्लॉक की साध-संगत ने पहले स्थान पर जगह बनाई रखी। वहीं हरियाणा के ही ब्लॉक सरसा ने दूसरा तो हरियाणा की ब्लॉक धुराला ने ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप-10 की बात करें तो इस बार हरियाणा के सात ब्लॉक तो पंजाब के तीन ब्लॉकों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। सुमिरन प्रेम मुकाबले के दौरान भारतवर्ष व दुनियाभर के 436 ब्लॉकों के 200890 सेवादारों ने 11709615 घंटे सुमिरन किया। इस सुमिरन प्रेम मुकाबले में हरियाणा के ब्लॉक कैथल के 9987 सेवादारों ने 137863 घंटे सुमिरन कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं ब्लॉक सरसा के 9965 सेवादारों ने 97959 घंटे सुमिरन कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि हरियाणा के ही ब्लॉक धुराला के 2280 सेवादारों ने 48244 घंटे सुमिरन कर तीसरा स्थान पाया।

इस बार के सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में हरियाणा में ब्लॉक कैथल ने पहला, पंजाब में ब्लॉक मोगाा, राजस्थान में ब्लॉक सिलवाला खुर्द, उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, हिमाचल प्रदेश में पौंटा साहिब, दिल्ली में ब्लॉक अलीपुर नरेला, उत्तराखंड में ब्लॉक बाजपुर, मध्य प्रदेश में आमला, छतीसगढ़ में बैकुंठपुर व विदेशों में आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में कतर, न्यूजीलैंड, दुबई, रोम, कैलगेरी, कुवैत, इंग्लैंड, सिपरस, कैनबेरा, आबू धाबी, बिजिंग, सिंगापुर, नेपाल, ब्रिसबेन व आॅस्ट्रेलिया में 295 सेवादारों ने 1801 घंटे तक सुमिरन किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts