जेएलएन में मिला लापता पटवारी का शव

Published On

पांच रोज पूर्व रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुआ था चंदप्रकाश

  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने नहीं किया अभी कोई खुलासा

  • पुलिस कर रही है पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने का इंतजार

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। पांच रोज पूर्व रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुए झज्जर के पटवारी चंद्रपकाश का शव अकेहड़ी गांव के पास से होकर गुजर रही जेएलएन से बरामद हुआ है। परिजनों नें कुछ रोज पूर्व झज्जर सिटी थाने में उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई थी। लेकिन जब पटवारी चंद्रप्रकाश का शव अकेहड़ी-मदनपुर गांव के पम्प हाऊस से बरामद हुआ तो अब पटवारी के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे है और उन्होंने इस बारे में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाहीं करने की मांग की गई है।

बता दें कि झज्जर के मोहल्ला भट्ठी गेट में रहने वाला पटवारी बीते मंगलवार को अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। लेकिन जब वह वापिस नहीं आया तो पुरिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज करा दी। गत दिवस अकेहड़ी मदनपुर पम्प हाऊस में फंसे हुए एक शव को जब कर्मचारी ने देखा तो उसने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पम्प हाऊस से बाहर निकलवा कर नागरिक अस्पताल भिजवाया। बाद में शव की पहचान झज्जर के रहने वाले पटवारी चंद्रप्रकाश के रूप में हुई। रविवार को पटवारी चंद्रप्रकाश के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक परिजनों से मिली शिकायत के बाद पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts