गुरुग्राम: वोट डालकर आराम कर रहे बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन

Published On
शनिवार की सुबह वोट डालने के बाद आराम फरमा रहे थे, तभी सीने में दर्द उठा
  • पालम विहार के मणिपाल अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ निधन | Gurugram News
  • एक बार इनेलो, दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था चुनाव

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Rakesh Daultabad: बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद की शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे सुबह मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद आराम करने के लिए अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहां पर उन्हें हार्ट संबंधी दिक्कत हुई। उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। Gurugram News

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार उन्हें पहले कभी कोई शिकायत नहीं हुई। वे पूरी तरह से स्वस्थ थे। रोजाना की तरह अपना कामकाज कर रहे थे। शनिवार को हंसी-खुशी उन्होंने बूथ पर वोट डाला था। बूथ पर आम जनता से मुलाकात करने के बाद वे फार्म हाउस पर आराम करने गए थे। वहीं पर उन्हें सीने में दर्द हुआ। सीने में दर्द की शिकायत भी उन्हें पहली बार ही हुई थी। अस्पताल में उनका निधन हो गया। राकेश दौलताबाद के असामयिक निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे विधायक राकेश दौलताबाद के निधन के समाचार से दुखी हैं। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Haryana Lok Sabha Election LIVE: हरियाणा में एक बजे तक 36.48 प्रतिशत हुआ मतदान

About The Author

Related Posts