शहर में अतिक्रमण और जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका सख्त, जल्द हटेंगे नालों से कब्जे:- मोहनलाल

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण और नालों पर अवैध कब्जों के चलते जाम और जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। विशेषकर बरसाती मौसम के दौरान गंदगी और पानी के जमाव की स्थिति को लेकर नगरवासियों में भारी असंतोष है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है। नगर पालिका सचिव मोहनलाल ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि नालों पर कब्जा कर लेंटर डालने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Pehowa News

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नालों की सफाई में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि अविलंब अतिक्रमण हटाकर सफाई कार्य प्रारंभ किया जाए।सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों ने नालों के ऊपर अस्थायी या स्थायी निर्माण कर रखा है, उन्हें हटाकर खाली किया जाए नहीं हटाया गया, तो पालिका स्वयं कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाएगी और संबंधित से खर्च की वसूली भी की जाएगी। नगरपालिका की इस सख्ती से उम्मीद की जा रही है कि बरसात में जलभराव से राहत मिलेगी और शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– कैराना में खाली पड़े प्लाट में पड़ा मिला हरियाणा के युवक का शव

About The Author

Related Posts