कांग्रेस को कोई और नहीं उसके नेता ही खत्म करेंगे : जेपी दलाल

Published On

बोले : आम आदमी पार्टी थोथा चणा बाजे घणा जैसी

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल (JP Dalal) ने कहा कि कांग्रेस को कोई और नहीं, उसी के नेता खत्म करेंगे। साथ ही कहा कि आप का अभी जन्म भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से खुश है और इस बार भी मोदी व मनोहर लाल को समर्थन देगी।

कृषि मंत्री (JP Dalal) ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और फिर मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस व आप को आड़े हाथों लिया। जेपी दलाल ने सबसे पहले आप पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि आप थोथा चना बाजे घणा वाली कहावत जैसी पार्टी है। जिसका धरातल पर अभी जन्म भी नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप का ना कोई वोटर है, ना स्पोर्टर और ना ही कोई चर्चा। जेपी (JP Dalal) ने कहा कि जनता सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि हमारा केवल वही लोग विरोध कर रहे हैं जो पैसे के दम पर गरीब बच्चों की मेरिट लूट कर बदलियों का व्यापार करते थे। हरियाणा कांग्रेस संगठन को लेकर खुद के ही नेताओं की नाराजगी व सलाह पर जे.पी. दलाल (JP Dalal) ने चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस को खत्म करने की जनता या किसी पार्टी को जरूरत नहीं।

कांग्रेस को उसके नेता खुद खत्म कर देंगे। साथ ही सलाह दी कि कांग्रेस को किसी पर आरोप लगाने की बजाय खुद चिंतन व मंथन करना चाहिए। जेपी (JP Dalal) ने कहा कि मोदी नेतृत्व में कोरोना काल में देश को जो आत्मबल मिला, उसके बाद जनता देश में मोदी व प्रदेश में मनोहर लाल को दोबारा सत्ता का मौका देगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts