”पानीपत बनेगा हरियाणा का सबसे हरा-भरा शहर”! 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय

Published On

ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, उद्योगपतियों से आय का 2 प्रतिशत पर्यावरण संरक्षण पर खर्च करने का किया आह्वान

पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने ग्रीन पानीपत मिशन के तहत शुक्रवार को औद्योगिक सेक्टर-29 पार्ट-2 में पौधारोपण कर अभियान को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, निगम प्रशासन और विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें सभी वर्गों की भागीदारी अनिवार्य है। Panipat News

उन्होंने औद्योगिक घरानों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपनी आय का कम से कम 2 प्रतिशत हिस्सा पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर खर्च करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सहयोग से यह अभियान और अधिक प्रभावी बन सकता है। मंत्री ने बताया कि पिछले 16 महीनों में पानीपत के विकास के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है।

विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं लें।

पौधा लगाने के बाद तीन वर्ष तक देखभाल की जरूरत | Panipat News

मंत्री ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसके संरक्षण और पोषण पर लगातार ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि लगाए गए पौधों की कम से कम तीन वर्षों तक नियमित देखभाल की जाए, ताकि वे पूर्ण विकसित हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि हम आज पौधों की देखभाल करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और पूरा पानीपत स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में विकसित होगा। उन्होंने सफाई अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि ग्रीन पानीपत मिशन भी उसी तरह सफल होगा। छोटे-छोटे पार्कों को विकसित कर उन्हें मिनी वन का रूप देने की भी बात कही, जिससे शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके।

About The Author

Related Posts