हिमांशु व रोहित ने 2 स्वर्ण पदकों के साथ 3 पदक जीतकर, माता-पिता का नाम किया रोशन

Published On

खरखौदा, सच कहू ( हेमंत कुमार)। हरियाणा राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता जो कि 17 से 18 फरवरी 2023 को उचाना, जींद में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल Kharkhoda के हिमांशु व रोहित ने स्वर्ण व कृष्ण ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने जिले, प्रताप स्कूल खरखौदा व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रांगण में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, कबड्डी कोच विकास व सुरेन्द्र राठी ने पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। सभी ने खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों का बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में भारतीय खेल प्राधिकरण व हरियाणा खेल विभाग का भी बहुत योगदान है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने प्रताप विद्यालय में खेलो को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया सैंटर व हरियाणा खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरियाँ स्थापित की गई हैं। जिस कारण विद्यालय के खिलाड़ी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में निरंतर पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय के खिलाड़ी पदक के साथ-साथ कैश अवार्ड भी प्राप्त कर रहे हैं।

खिलाड़ी अंकुश ने पिछले वर्ष जस्ट कबड्डी लीग में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 लाख 50 हजार का कैश प्राइज प्राप्त किया था। इस वर्ष ये तीनों खिलाड़ी आगामी जस्ट कबड्डी लीग में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर हरियाणा प्रदेश व प्रताप विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण, अपने माता पिता व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति को दिया जिसकी देखरेख में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। कबड्डी कोच सुरेन्द्र राठी ने बताया कि विद्यालय में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ छात्रावास में उत्तम भोजन की व्यवस्था है जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी पदक जीतने में सफल हो रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts