शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। 27 से 31 दिसम्बर तक सीबीएसई नोर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन सांगवान इंटरनेशनल स्कूल रोहतक में हुआ। इस टूर्नामेंट में पाँच राज्यों से 64 टीमों ने भाग लिया। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा की अंडर-14, 17, 19 की टीमों ने भी इस टूर्नामेंट में भाग लिया। टीम प्रशिक्षक रामनिवास इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

टीम के स्कूल में पहुँचने पर उन्हें सम्मानित करने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, खेल प्रशिक्षक, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थिगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य महोदय ने विजेता खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय (पापा कोच) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन पे्ररणा एवं मार्गदर्शन को दिया, जिसकी बदौलत उन्होंने इस सफलता को प्राप्त किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts